ये हैं धरती की सबसे महंगी चीजें।

ये हैं धरती की सबसे महंगी चीजें।

अगर आप किसी से पूछेंगे की दुनिया में सबसे महंगी चीज़ या पदार्थ क्या है तो आपको अमूमन हीरा या सोना , रत्न आदि ही जवाब मिलेगा पर ये सच नहीं है। दुनिया में इनसे भी महंगी चीजें मौजूद है। दुनिया में सबसे महंगे पदार्थ की बात की जाए तो वो इतना महंगा है उसके सिर्फ 1 ग्राम भर से आप दुनिया के 100 देश खरीद सकते हैं।

5. टैफिट (Taaffeite): टैफिट भी हीरे, पन्ने या मोती ही की तरह ही एक रत्न है। लेकिन ये दुनिया में सबसे कम पाया जाने वाला रत्न है। ये पूरी दुनिया में सिर्फ तंजानिया और श्रीलंका में पाया जाता है। फिलहाल इसके 1 ग्राम की कीमत 130 करोड़ रुपये है।
4. ट्रिटियम (Tritium): ये एक रेडियोएक्टिव पदार्थ है जिसे हाइड्रोजन-3 भी कहते हैं। ट्रिटियम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके पास अपनी रौशनी होती है जिससे ये अंधेरे में भी चमकता है। क्योंकि ये एक रेडियोएक्टिव पदार्थ है इसलिए पोलोनियम के अलावा ये भी परमाणु और हाइड्रोजन बम बनाने में काम आता है। इसके 1 ग्राम की कीमत 200 करोड़ रुपये है।


3. हीरा (Diamonds): आपको बता दें कि दुनिया भर में चार तरह के हीरे मिलते हैं। इनमें टाइप-2B हीरे सबसे महंगे होते हैं। इसके 1 ग्राम की कीमत 350 करोड़ रुपये तक है। दुनिया भर में कई महंगे हीरे मौजूद है लेकिन कोहिनूर को ही फिलहाल दुनिया का सबसे महंगा हीरा माना जाता है। इसकी कीमत 10 अरब रुपये के आस पास आंकी गई है।

2. कैलिफोर्नियम (Californium 252): कैलिफोर्नियम भी एक बेहद रेयर रेडियोएक्टिव पदार्थ है। इसे न्यूट्रॉन एंटीमैटर के नाम से भी जाना जाता है और एंटीमैटर की खोज से पहले ये ही दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ था। पहले वैज्ञानिक का मानना था कि सुपरनोवा के दौरान भी इसकी उत्पत्ति हुई थी हालांकि बाद में ये बात गलत पाई गई। इसके 1 ग्राम की कीमत 1800 करोड़ रुपए है।

1. एंटीमैटर (Antimatter): एंटीमैटर दुनिया का सबसे महंगा मटेरियल है। हालांकि इसे बनाना बेहद ही मुश्किल है, इसे लगभग नामुमकिन भी कहा जा सकता है। बेहद कोशिश के बावजूद इसके सिर्फ 309 एटम बनाए जा सके हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये थंडरस्टॉर्म क्लाउड्स के ऊपरी लेयर में भी पाया जाता है। इसके 1 ग्राम की कीमत 31 लाख 25 हज़ार करोड़ रुपए है।

Comments

  1. Is prakaar ke fact janna chate ho to subscribe kijiye mere youTube channel ko
    My YouTube channel 👉👉👉

    https://www.youtube.com/channel/UChvGl928Mat6ewD6py4Yeig

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Agentic AI and Governance Platforms

Super Giants vs Super Kings: The IPL 2025 Thriller

Best Chrome Extensions for Productivity 2025